Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*रिमझिम बारिश में पहुंचे मुख्यमंत्री की अगवानी उघोग मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने कि , लाड़ली बहना सेना के प्रथम महासम्मेलन को संबोधित कर किया रोड शो*

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – विधानसभा श्रेत्र के मोहनखेड़ा में लाड़ली बहना सेना प्रथम महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान बारिश होने से हेलीपैट से वाहन तक छाते से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोहनखेड़ा स्थित भोजनशाला परिसर में बनाएं पांडाल में लाड़ली बहना सेना से चर्चा व प्रस्ताव का अनुमोदन एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।मंच से मुख्यमंत्री ने कहा की अभी 1 हजार रुपए दे रहा हु आगे लाड़ली बहना को 3 हजार रुपए तक देने का कहा व मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना निव का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कोई योजना लागू नहीं की अब झुठ प्रचार जारी, और सरदारपुर विधानसभा सभा में मेरे होते हुए विकास में कोई कमी नहीं आने दुंगा-मुख्यमंत्री।
कार्यक्रम संबोधित के बाद मोहनखेड़ा स्थित जैन तीर्थ दादा गुरुदेव के मंदिर पहुंचे यहां दर्शन कर वहां से रोड़ शो प्रारंभ हुआ जिस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा के लिए था जगह-जगह स्वागत मंच से मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रोड शो मोहनखेड़ा गेट, पुलिस थाना कुक्षी नाका, नरटोली गेट, न्यू बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, मंडी गेट, महाविद्यालय पर लोकार्पण करते हुए सरदारपुर माही नदी पर पूजन अर्चन कर धार की ओर रवाना हुए। रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता व सामाजिक मंच व कर्मचारी संघ द्वारा स्वागत किया। जिस दौरान मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतरसिंह दरबार,निशांत खरे,राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक नीना वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सुर्या, पुर्व विधायक रंजना बघेल,वेल सिंह भुरिया,पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर,जिला मंत्री जयदीप पटेल, संजय बघेल, धर्मेंद्र मंण्लोई आदि भाजपा नेता मौजूद थे।
*खरमोर अभयारण के लिए लगीं रोक हटाने की घोषणा*
सरदारपुर तहसील के तहत खरमोर संरक्षण अभ्यारण के लिए जमीन की ख़रीदीं -बिक्री पर लगीं रोक हटाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
लंबे समय से श्रेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधि यह मांग कर रहे थे। इसके अलावा रिंगनोद जलाशय निर्माण की घोषणा भी की गई।अमझेरा को तहसील बनने की घोषणा भी की मुख्यमंत्री ने
*धार मेडिकल कॉलेज का भुमिपुजन जल्द करेंगे-सीएम*
सीएम -धार मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के बाद जल्द भूमि पूजन की बात कही उन्होंने कहा कि कालेज बनने के बाद बेटियों के एडमिशन मिलने पर उनकी पूरी फीस सरकार भरेगी रोड शो के दौरान राजगढ़ में मार्केटिंग सोसायटी परिसर के सामने खिलाड़ियों ने खेल मैदान बनाने का आवेदन दिया एक छोटी बच्ची ने सीएम से गुहार लगाई कि हमें खेल मैदान और बाउंड्री वाल बनाई जाए सीएम ने कहा कि बेटी चिंता मत करो खेल मैदान भी बना लूंगा उसमें कोई गड़बड़ी करेगा तो उसे डंडे भी पड़ेंगे।