

कर्त्तव्य ही सबसे बड़ा धर्म है।
एस पाटीदार रिपोर्टर
लोकेशन :—मनावर।
विओ :———मनावर के सिविल अस्पताल में नारायण सेवा धाम समिति के तत्वाधान में दृष्टि नेत्रालय ओमनी ट्रस्ट संजीवनी अस्पताल दाहोद के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र का आयोजन किया गया। 46 मरीजों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया जिसमें से 26 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित कर दृष्टि नेत्रालय दाहोद निःशुल्क वाहन से भेजा गया। मरीजों को दवाई, एवम खाने की व्यवस्था निःशुल्क की गई ।
स्वर्गीय श्रीमति मुकाती की स्मृति में उनके पुत्र लक्ष्मण मुकाती द्वारा बिस्किट, सेव,मिक्चर की व्यवस्था की गई। शिविर में नारायण सेवा समिति के रमेश कुशवाह, अध्यापक जगदीश पाटीदार ,प्रह्लाद मंडलोई सहयोग रहा । भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा कि कर्तव्य ही सबसे बड़ा धर्म है। । इसी युक्ति को ध्यान मे रखकर सेवा की जाती है।।यह एक सराहनीय कदम है। नेत्र चिकित्सक डॉ पाल, दाहोद से आये डा दिनेश परमार, डा जान आदि ने जांच की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है