Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मेहनत और लगन से चंद समय में ही लोगों के चाहते हो गए प्रमोद चौधरी*

गोरमी – मेहनत और लगन से लोगों के दिलों में अपनी छाप बनाने वाले कांग्रेसी नेता प्रमोद चौधरी इस समय लोगों के चहेते बन गए हैं, देश सेवा करने के साथ-साथ समाज सेवा का भाव रखने वाले प्रमोद चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर अपने राजनैतिक कैरियर का शुभारंभ कर दिया है, लोगों के प्रति समर्पित भाव और सच्ची श्रद्धा भाव से काम करने की दिलचस्पी इतनी है कि हर किसी की सुख दुख में सदैव तत्पर खड़े दिखाई देते हैं, फिर बात चाहे किसी भी तरह की परेशानी की क्यों ना हो खुद के स्वास्थ्य एवं आर्थिक विषमताओं की चिंता किए बगैर लोगों के सुख-दुख में खड़े दिखाई देते हैं, हम आपको बता दें कि प्रमोद चौधरी ना केवल लोगों के सुख-दुख में खड़े दिखाई देते हैं बल्कि दुखी मानव जाति की सेवा करने के लिए हर प्रकार से प्रयास करते हैं, फिर चाहे किसी की परेशानी की बात हो या कन्या विवाह की बात लोगों की तन मन धन से सेवा करने में सदैव तत्पर रहते हैं, यही कारण है कि एक छोटे से राजनैतिक कैरियर से ही उन्होंने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र मैं अपनी एक अमिट छाप बना ली, आज लोग भी उनके प्रति आदर भाव रखने लगे,
बातचीत करने पर प्रमोद चौधरी बताते हैं कि मैंने पहले सेना में रहकर देश की सेवा की जब वहां से घर आया तो मेरे मन में जो सेवा का भाव था वह कम नहीं हुआ फिर मेरे मन में विचार आया कि क्यों ना लोगों की सेवा की जाए लेकिन मैंने सोचा कि इस तरीके से लोगों की सेवा करना संभव नहीं है इसीलिए मैंने राजनैतिक कैरियर को अपनाया क्योंकि राजनीति के माध्यम से मैं लोगों की चिरकाल तक सेवा कर सकता हूं, राजनीति में मैं कोई पद प्रतिष्ठा का लोभी नहीं हूं, मेरा सिर्फ एक ही दे है जन सेवा करना, उन्होंने कहा मैं स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने वाला हूं विवेकानंद कहा करते थे कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है सीधे वाक्य को अपने जीवन में धारण कर लिया है और लोगों की जन सेवा में लग गया हूं और जब तक स्तन में प्राण रहेंगे लोगों की सेवा करता रहूंगा