

जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी का आलीराजपुर में लगभग 18 माह का कार्यकाल रहा अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग गार्डन में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह कई बार पधारे और ग्रीन सिटी क्लीन सिटी संकल्प के साथ संचालित गार्डन की सरहाना भी की थी, कलेक्टर राघवेंद्र का सहयोग गार्डन से लगाव था, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी का स्थानांतरण आगर मालवा कलेक्टर पद पर हो जाने पर उनके निवास पर पर्यावरण सहयोग संस्था अध्यक्ष आशुतोष दुबे, संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता, सुनील जी कापड़िया, शिवा वाणी आदि सदस्यगण पहुंचे और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी को पुष्प गुच्छ के साथ सहयोग गार्डन का प्रतीक चिन्ह भेट कर भावभीनी विदाई दी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*