Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*बीट विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम बंजारी वन परिक्षेत्र में रोपे गए 1 हजार पौधे*

कटनी (12 जुलाई) वन मंडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन के निर्देशन में बीट विजयराघवगढ़ के अंतर्गत ग्राम बंजारी वन परिक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अधिकारियों जन प्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई, उमराव सिंह एसडीओपी , सुश्री नेहा जैन तहसीलदार , विजय सिंह बघेल टीआई विजयराघवगढ़ एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, जनपद उपाध्यक्ष श्री उदयराज सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, सरपंच ग्राम पंचायत टीकर, सरपंच ग्राम पंचायत बंजारी, मीडिया कर्मी, जनप्रतिनिधि मनीष मिश्रा एवं उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ के छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर लगभग 1 हजार पौधों का रोपण किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयराघवगढ़ विवेक कुमार जैन द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचने के लिए सतत उपाय करने एवं भू जल संरक्षण व पौधारोपण के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से परिक्षेत्र सहायक रामेश्वर तिवारी, रमेश काछी, रामनरेश भट्ट,बीट गार्ड संदीप बहेली एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।