संदीप शर्मा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री श्री चौहान की रीठीे मे कॉलेज खोलने की घोषणा हुई पूरी


रीठी के शासकीय महाविद्यालय की कक्षायें शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में लगेंगीं
विधायक बहोरीबंद श्री पांडे ने फर्नीचर हेतु दिए दो लाख रूपये
कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
कटनी( 12 जुलाई – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे की मांग पर रीठी मे महाविद्यालय खोलने की घोषणा पूरी हो गई है। विधायक श्री पांडे के प्रयासों से चालू शैक्षणिक सत्र से यहां रीठी मे शुरू हो रहे शासकीय महाविद्यालय की कक्षायें अस्थाई व्यवस्था के तहत शासकीय कन्या प्राथमिक शाला रीठी में संचालित होंगी। रीठी महाविद्यालय में फर्नीचर क्रय करने हेतु विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे ने विधायक विकास निधि से दो लाख रूपये प्रदान कर दिया है। रीठी महाविद्यालय मे एडमीशन के लिए वर्तमान में छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। जिला शिक्षा अधिकारी ने रीठी महाविद्यालय प्रारंभ करने अस्थाई रूप से कन्या प्राथमिक शाला रीठी का भवन प्रदान करने की सहमति प्रदान की है। वर्तमान में शाासकीय कन्या प्राथमिक शाला रीठी, सी.एम.राइज स्कूल में चयनित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी के कैम्पस में संचालित है और यह भवन रिक्त होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदान की है। साथ ही शासकीय महाविद्यालय रीठी की कक्षायें यहॉं प्रारंभ करने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी