किरण रांका रिपोर्टर



आष्टा /श्रावण मास में कामिका एकादशी के पावन दिवस पर नगर के नजदीक ग्राम गुरुग्राम हकीमाबाद की अनेकों मातृ शक्ति ग्राम के मंदिर से श्री राम मंदिर बुधवार पैदल चलकर पहुंची। प्रदेश महामंत्री एवम सर्व धर्म समिति, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,जिला महामंत्री वैश्य महिला मंडल श्रीमती मीना सिंगी के नेतृत्व में अनेकों महिलाओ ने उनका स्वागत कर अगवानी की। मंदिर के पुजारी श्री गोपाल उपाध्याय एवम साथी पंडित जी द्वारा महिलाओ द्वारा पूजन संपन्न करवाई।
यात्रा में ग्राम की आशा महेंद्र परमार, नेम कुंवर बाई सुनीता बाई भूरी बाई शकुन बाई पुष्पा बाई रुकमणी और चिंता बाई रामप्यारी बाई आदि महिलाएं शामिल हुई।
पूजन के उपरांत महिलाओ को स्वल्पाहार कराया गया।
मंदिर में श्रीमति दुर्गा पाटीदार,वैशाली तिवारी
हेमलता श्रीवादी, के साथ अनेकों मातृ शक्ति उपस्थित थी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया