Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

*बच्चों को शिक्षण दक्ष बनाने की दी जानकारी*


बिछुआ ! राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको का ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण बीते अंतिम दिन मे स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन सरस्वती वंदना से हुई । बिछुआ बीआरसी आरएन पाल ने कहा कि पिछले सत्र में कक्षा पहली एवं दूसरी की पढ़ाई एफएलएन पर आधारित हुई थी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इस सत्र में कक्षा तीसरी को भी इस मुहिम से जोड़ा गया है। शालाओ में तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको को एफएलएन से अवगत कराने एवं उन्हें शिक्षण में दक्ष बनाने के उद्देश्य से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। एवं अपने विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। प्रशिक्षण में आए सभी शिक्षको से समय सारणी के अनुरूप प्रशिक्षण में सहभागिता की अपील की। प्रशिक्षण में बीएसी ने शिक्षको को एफएलएन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी ।
पालन प्रशिक्षण के अंतिम विदाई के रूप में सभी शिक्षकों द्वारा beo रमेश गांजरे, बीआरसी आर एन पाल,जयदेव खरपूसे जन शिक्षक मास्टर ट्रेनर को डायरी वह पेन देकर विदाई की गई एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया एवं शिक्षक उपस्थित रहे।