पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। विगत दिनों खिरनी फाटक क्षेत्र में एक रेल यात्री से मोबाइल लूट और उसके बाद उसकी हत्या के मामले में शामिल चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। पकड़े गए हत्या के आरोपियों का आज कोतवाली पुलिस ने शरेबाजार जुलूस निकालकर उनकी हेकड़ी निकाली।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया व नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली के द्वारा धारा 302 ipc में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित की गई थी।,टीम द्वारा मृतक महेश कोल के हत्यारों प्रशांत गुप्ता पिता किशन प्रसाद गुप्ता उम्र 23 साल, सहबाज खान पिता मकबूल खान उम्र 22 साल, आयुष रजक पिता चुरामन रजक उम्र 19 साल एवं मयंक रैकवार पिता राजेश रैकवार उम्र 19 साल सभी निवासी कटनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अजय सिंह, चौकी प्रभारी खिरहनी उप निरीक्षक के के पटेल, उप निरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक धनंजय पांडे, उपनिरीक्षक नेहा मौर्य, सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय शंकर गिरी, प्रधान आरक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल सेंगर, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर मिश्रा, प्रधान आरक्षक शशिकांत, आरक्षक आशीष सोनी, अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, भूपेंद्र एवं साइबर सेल प्रभारी उदय भान मिश्रा, प्रशांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद