Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

*दो लाख रुपये से अधिक के नोट बरामद*

*घटना क्रम-1*
विगत वर्ष 24 मार्च को ग्राम खुरचनी भोपाल निवासी अनूपसिंह वर्मा गल्ला मण्डी में सोयाबीन बेचने के लिये आया था सोयाबीन बेचने के बाद प्राप्त नगद रुपये करीब 189000/- लेकर टाटा मैजिक वाहन से वापस अपने गांव जा रहा था रास्ते में मछली पुल के पास उसने अपना वाहन एक फर्नीचर वाले के यहां से गद्दे खरीदने के लिये रोका तभी किसी बदमाश ने उसकी गाड़ी की डिग्गी से उसके रुपये चोरी कर लिये थे।

*घटना क्रम-2*
वर्ष 16 मई 2023 को ग्राम निपानिया सीहोर के रहने वाले दो किसान हेमराज वर्मा और कृपाल सिंह एक मोटर सायकल से सहकारिता बैंक मण्डी के खाते से लगभग 88000/- रुपये निकालकर मोटर सायकल के बैग में रखने के बाद वापस गांव जा रहे थे तब रास्ते में भोपाल नाके के पास जब दोनो सब्जी व फल खरीदने के लिये रुके थे तब उनकी मोटर सायकल के पीछे लटके बेग में से चोरी हो गये थे ।

इन दोनो घटनाओं की रिपोर्ट थाना कोतवाली सीहोर में होने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नलिन बुघोलिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली की एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने मामले की पड़ताल कर पता किया कि दोनो वारदातों में जिला राजगढ के सासी गैंग के बदमाशों का हाथ हैं तभी से पुलिस की टीम उनपर निगाह रखे हुई थी।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गत दिवस पचौर जिला राजगढ़ के पास से सासी गैंग के कुख्यात बदमाश मोकम सिंह सिसोदिया पिता सुदरलाल निवासी ग्राम कडियासासी थाना बोडा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से दोनो वारदातों में चोरी किये गये नगद रुपये 02 लाख 07 हजार बरामद कर जप्त किये हैं। बदमाश को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज गया ।