ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा





संदला , सलवा -चुनावी साल में बीजेपी ने धार जिले में 7 मंडल अध्यक्ष को बदला है। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पत्र जारी कर 7 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। जिसमे सरदारपुर विधानसभा के राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमृत पायल को नियुक्त किया गया है। अमृत पायल पूर्व में भी सरदारपुर मंडल अध्यक्ष के पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वही युवा नेता एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस को जिले की संभावित कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने की संभावना है। 10 जुलाई को सरदारपुर में सीएम के जनदर्शन के दौरान दीपक फेमस ने हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर सीएम के समक्ष शक्ति प्रदर्शन कर संगठन की नजरों में अपने राजनीतिक कद में इजाफा किया था। संभावना है जल्दी जिला कार्यकारिणी के विस्तार में दीपक फेमस को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। अमृत पायल के मंडल अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष अजय पायल, सरपंच प्रतिनिधि अक्षय मेडा, भूत अध्यक्ष लालू कटारा ,अमित सोनी मनीष पंवार, मुकेश शर्मा,जितु पटवारी, नरसिंह कटारा, गोपाल धाकड़, गिरधारी सिंगार, धन्नालाल मेडा, राहुल जाट, महेंद्र मालीवाल, और लक्ष्मण मेडा,आदि ने बधाई दी। यह खबर बी. जे .पी. मिडीया प्रभारी गोपाल रावडीया द्वारा दी गई
फोटो केप्शन

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है