
क्षेत्र के बेरोजगारों, सड़को बिजली, किसानों की समस्याओं को शीघ्र दूर करना बसपा का मुख्य लक्ष्य होगा आइए देखते हैं न्यूज़ 24 x7 इंडिया
मैहर। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं बसपा नेता नागेंद्र सिह लल्लू भैया ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे 1992 से पार्टी के ईमानदार सिपाही हैं और 2००9 में वे जनपद उपाध्यक्ष बने तथा 2०18 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा है। आगामी चुनाव के लिए वे टिकट की दावेदारी प्रस्तुत करेंगे और बसपा जिसको भी टिकट देंगी वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकताã होने के नाते उसका समर्थन करेंगे।
मैहर बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र सिह पटेल के द्बारा कहा गया कि विध्य जनता पार्टी से मैहर विधायक को पहले स्वयं सदस्य बनना चाहिए तब तो पार्टी समझ में आए लेकिन इससे विध्य बनने की बात कोरी साबित होती है। इसके पहले भी पूर्व में कांग्रेस की सरकार के समय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री श्रीनिवास तिवारी ने विध्य प्रदेश बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था लेकिन पूरा नहीं हो पाया तो ऐसे में मैहर विधायक का विध्य बनाने का सपना कोरा साबित होता है। श्री पटेल ने कहा कि कुछ लोगों की दलबदल करने की आदत हो चुकी है। आज जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वह टोटल प्रोपोगंडा है। वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने मैहर के उपचुनाव में पांच उप तहसीलें महाविद्यालय, स्टेडियम, मिनी स्मार्ट सिटी सहित कई घोषणाएं की जो आज भी पूरी नहीं हो सकी है और अब आगामी चुनाव ऐसे नेताओं को जनता जवाब देगी।
श्री पटेल ने कहा हमारी पार्टी की प्राथमिकता होगी कि क्ष्ोत्र के बेरोजगारों को रोेजागार दिलाने, मैहर में जहां सड़कों की कमी है होगी बनवाई जाएगी, आज मैहर क्ष्ोत्र की ग्रामीण एवं आम जनता बिजली से त्रस्त है उन्हें प्रताड़ित किया जाता वह बंद कराया जाएगा जिसके लिए बसपा के द्बारा आंदोलन भी किया जाएगा। किसानों को मनमानी बिजली के बिल से छुटकारा दिलाया जाएगा। इन समस्याओं को लेकर बसपा के कार्यकताã गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे है। श्री पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी छोटे लोगों को मौका देती है जैसे गण्ोश बारी, छंगे लाल कोल, उषा चौधरी इसका उदहरण जो जीत कर जनता के बीच पहुंचे है। बसपा मध्य प्रदेश के पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और विंध्य प्रदेश में 15 सीटें आएगी। मैहर के चुनाव में इस बार बसपा की जीत को कोई रोक नहीं सकता है क्यों कि अब मैहर की जनता भी इस बार बदलाव चाहती है। हमारी मांग है कि मैहर को जिला घोषित किया जाए क्यों चुनाव में मुख्य मंत्री के द्बारा वायदा किया गया था।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग