Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण में चली गई राशि शासकीय भूमि आवागमन के लिए नहीं बचा मार्ग सचिवों की बैठक में घंटों लगा रहता है जाम

जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण में चली गई राशि शासकीय भूमि आवागमन के लिए नहीं बचा मार्ग सचिवों की बैठक में घंटों लगा रहता है जाम परासिया -/जनपद पंचायत परासिया का नया भवन बनाने के बाद कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई एक तो पूर्व में जनपद के सामने जो खाली शासकीय भूमि थी जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते थे और वाहन पार्किंग के रूप में भी भूमि का स्तेमाल होता था वह भूमि नए भवन बनाने में चली गई है जिसके बाद ना तो कार्यक्रम के लिए जगह बची वहीं वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं रही आवागमन के लिए मार्ग इतना अधिक सकरा हो गया है कि जब भी जनपद में सचिव एवं रोजगार सहायक की साप्ताहिक बैठक होती है ।तो मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ना होने पर सकरे मार्ग पर ही गाड़ियां खड़ी की जाती है जिससे घंटो जाम लगा रहता है ।वाहन निकालने की बात दूर पैदल चलना मुश्किल होता है ।जनपद पंचायत के सामने व्यवहार न्यायालय ऐ,डी,जे,कोर्ट के अलावा एस,डी,एम एवं तहसील कार्यालय भी है।जनपद के सामने वकील एवं पक्षकार भी वाहन खड़े करते हैं जिससे आवागमन की परेशानी और बढ़ जाती है गौर करने वाली बात है कि जनपद के बाजू में रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्टर का कार्यालय आधार केंद्र साथ ही जनपद भवन के पीछे कृषि विभाग बी,आर,सी एवं खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय पीछे ही बहुत से सरकारी मकान भी बने हुए हैं वाहनो के कारण जाम लगने पर कर्मचारी गाडिया लेकर ना तो कार्यालय ना ही रहवासी आवागमन नहीं कर पाते हैं। उन्हें जनपद के सामने मुख्य सड़क पर ही दूर अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं ।यह भी पता चला है कि अगर कोई अचानक से गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो वाहन निकालने की व्यवस्था ही नहीं रहती है। जनपद मे आने वाले जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों को भी बाहर मुख्य मार्ग पर गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है क्यो कि सचिव और रोजगार सहायकों की बैठक घंटे चलती है तब तक विकासखंड के 91ग्राम पंचायतो से आने वाले सचिव एवं रोजगार सहायकों की मोटर साइकिले खडी रहती है। जनपद पंचायत के नए भवनों को लेकर जानकारों का कहना है कि जनपद के पास पहले से ही चार हाल सहित सहित काम करने के लिए अन्य काफी कमरे हैं ।उसके बावजूद जनपद का नया भवन जिस तरह काफी फैलाकर बनाया गया है उसकी कोई आवश्यकता नहीं थी जनपद से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों के गलत निर्णय का खामियांजा अब हर सप्ताह लोग भुगत रहे हैं ।