
दरअसल, स्कैमर्स ने महिला को WhatsApp पर मैसेज
करके संपर्क किया. मैसेज में बताया कि वर्क फ्रॉम होम है, जिसमें Youtube पर वीडियो देखना है. इसके बाद उसे लाइक और सब्सक्राइब करना होगा. इसके बाद पीड़िता को Telegram ग्रुप से कनेक्ट होने को कहा. डेली 5 हजार रुपये तक कमाने का मौका Telegram ग्रुप पर दावा किया कि यूजर्स डेली 50-5,000 रुपये तक कमा सकते हैं. शुरुआत में पीड़िता को रिटर्न के रूप में 150 रुपये दिए
गए. इसके बाद महिला को इस काम के प्रति भरोसा हो गया. इसके बाद उसने आगे काम जारी रखा. फर्जी रिटर्न के लालच में आकर पीड़िता और उसके पति ने मिलकर
लोन लिया, ताकि वे अच्छा रिटर्न हासिल कर सके. इसके बाद स्कैमर्स ने 15 लाख की लिमिट बताई. बताया कि इस अमाउंट को रिलीज करने के 15 लाख रुपये जमा कराने होंगे. कब लगी स्कैम की भनक इसके बाद पीडिता और उनके पति से 5.20 लाख रुपये टैक्स अमाउंट की मांग की गई. इसके बाद महिला को आखिरकार पता चला कि वे
स्कैम का शिकार हो गए हैं.

More Stories
एन.के. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘शुभारंभ’ के साथ नई विद्यार्थी परिषद का उदय; अभिनेता अभय अरोड़ा ने भरी छात्रों में प्रेरणा*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली डॉ ऋषिकेश बरडे के मार्गदर्शन मे आष्टी सरकारी अस्पताल के कर्मचारी द्वारा गर्मी की लहर (Heat Wave) से नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….