
उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में स्कूल टीचर की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, क्लास में शोर मचा रहे एक छात्र को पीटने से नाराज एक अभिभावक ने टीचर को क्लास के अंदर घुसकर फावड़े से मार-मारकर घायल कर दिया. घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला करछना इलाके के भुंडा चैकी के जीएस एकेडमी स्कूल का है. यहां टीचर अर्पित तिवारी बच्चों को क्लास में पढ़ा रहे थे. इस दौरान कुछ बच्चे लगातार शोर मचा रहे थे. बार-बार मना करने के बावजूद एक छात्र नहीं माना और हंगामा करता रहा. इसके बाद टीचर ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी. इससे उसके हाथ में चोट लग गई.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…