
लोकेशन / राहतगढ़
20/07/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है जहां सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक सहित 2 लोगों की जान चली गई घटना राहतगढ़ की बेरखेड़ी के पास की है जहां भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, बाइक में टक्कर के बाद उस पर सवार आरक्षक उपेंद्र सिंह और उसका भांजा सोनू सड़क पर जा गिरे जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटे आई सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना प्रभारी राम प्रजापति पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल ही भाग्योदय अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बताया जा रहा है कि आरक्षक उपेंद्र सिंह राहतगढ़ थाने में पदस्थ है और वह एफएसएल के काम से सागर आया था काम पूरा होने के बाद जब रात में वापस लौट रहा था तो सड़क हादसे का शिकार हो गया, उपेंद्र सिंह साल 2017 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुआ था वह विदिशा जिले के त्योंदा गांव का निवासी है घर में पत्नी और एक बेटी है.
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद दो गायों को कुचल दिया था और वहां से भाग भी गया था इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक को जप्त किया है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है