पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कटनी जिला की छ:मासिक योजना बैठक नगर के सत्यम मैरिज गार्डन में रखी गई, बैठक का शुभारंभ संगठनात्मक पद्धति से विहिप अधिकारी एवम अतिथियों ने श्रीराम दरवार में पुष्पमाला अर्पित एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया,
बैठक में संगठन के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम जैसे अखंड भारत संकल्प दिवस कॉलेजों स्तर में,बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा,विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समिति स्तर तक मनाने की वृहद योजना बनाई है,संगठन विस्तार की दृष्टि से जिले के सभी प्रखंड में 5 अगस्त से पहले प्रखंड केंद्र में वृहद बैठको का आयोजन,खंड रचना,खंड,ग्राम समिति, नगर स्तर में वार्ड समिति,प्रत्येक प्रखंड में सत्संग एवम सेवा केंद्र प्रारंभ करने को लेकर योजना बनी,एक ग्राम एक समिति एक सत्संग एक बोर्ड को लेकर चर्चा हुई,बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति – दुर्गावाहिनी का व्यापक स्वरूप देखने को मिला, अंतिम सत्र में जिला नगर एवम प्रखंड में कुछ संगठनात्मक दायित्व परिवर्तन एवम नवीन घोषणाएं की गई..
बैठक का कुशल संचालन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राहुल दुबे ने किया,
बैठक में छेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान राकेश अग्रवाल ,विभाग सह मंत्री श्रीमान विनीत तिवारी, सम्मानिय जिला अध्यक्ष श्रीमान मथुरा प्रसाद सोनी, विभाग सत्संग प्रमुख दीदी पूनम तिवारी एवम जिले के सभी आयामों के पद अधिकारी उपस्थित रहें…..//
🚩जय श्री राम 🚩

More Stories
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी
कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन