ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा



धार:- मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र) के अंतर्गत द्वितीय चरण (अगस्त 2023 से जनवरी 2024) हेतु 3 दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण हुई। साक्षात्कार हेतु श्री आर. सी.खटेरिया, अति. मुख्य कार्य पालन अधिकारी, जिला पंचायत धार , श्री अक्षय शर्मा, सीएम फैलो जिला धार तथा श्री धीरज वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला धार पैनल में शामिल रहे। जिले के 13 विकासखंड के कुल 585 में से 476 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। साक्षात्कार हेतु प्रबंधन श्री अक्षय शर्मा, सीएम फैलो जिला धार, श्री अनमोल, रिसर्च एसोसिएट, भोपाल तथा वर्तमान में पदस्थ जन सेवा मित्रों की टीम द्वारा किया गया। धार से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है