Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – राजोद-गोन्दीखेडा ठाकुर एक तरफ़ है कि केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों को जोड़ने के लिए लाखों रूपए खर्च कर प्रधानमंत्री सड़क बना रहीं हैं वहीं एक प्राइवेट कंपनी जीयो है जो अपनी लाइन डालने के लिए गांव -गांव शहरों में बीना परमिशन के प्रधानमंत्री सड़क खोद रहीं हैं और सड़क को खोदने के बाद उस सही भी नहीं करने के कारण आये दिन ग्रामीण लोग उन गड्ढों में गिर रहें हैं जिससे उन्हें चोट भी आ रही है लेकिन उसका कम्पनी और कम्पनी के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है हमारे द्वारा कम्पनी के अधिकारी शुभम खंडेलवाल को दुरभाष पर जब इस घटना की जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि मैं अभी राजस्थान आ गया हुं। और इसकी परमिशन की कापी मांगी तो उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि से बात होना बताया। और अपना कार्य पुर्ण कर के घर आ गये तो बताओ की यह सड़क सही कौन करेगा इस तरह तो बड़ी घटना होने पर किसी की जान भी जा सकतीं हैं और इसका जिम्मेदार कौन।
जब इस मामले में ग्राम पंचायत संरपच प्रतिनिधि कमलेश निनामा से जानकारीलि गई तो उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह से न तो हमारे पास आएं और न कोई परमिशन की बात हुई और हमें तो जानकारी भी नहीं है की जगह -जगह जो गड्ढे खोद रखें है वह किसने खोदे इसकी जानकारी लेता हूं।

बीना परमिशन के हमारी प्रधानमंत्री सड़क को भी कम्पनी खोद नहीं सकता और अगर खोद गई है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कम्पनी द्वारा हमसे कोई परमिशन भी नहीं ली गई – तेज पाल कोहली प्रधानमंत्री सड़क