संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा






भारतीय परंपराओं का निर्वाह करते हुए *एकता विद्या विहार* पिपली द्वारा बच्चों का *विद्यारंभ संस्कार* कार्यक्रम किया गया और साथ ही *गायत्री महायज्ञ* का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ सिंघाना के परिवाजक श्री महेश जी राठौड़ द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार व यज्ञ संपन्न करवाया गया जिसमें समस्त शिक्षक व बच्चों द्वारा भी यज्ञ में आहुतियां डाली गई। तत्पश्चात *संस्कार पाठशाला* के अंतर्गत पंडित जी द्वारा बच्चों को शिक्षा ग्रहण कैसे करना ,जीवन जीने की कला ,व अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की बातें कही गई, तत्पश्चात शांति पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया अंत में संस्था के प्रधान पाठक *श्री संतोष जी काग* द्वारा पधारे हुए अतिथियों आभार व्यक्त किया ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*