Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केंद्र सरकार से शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर डाक टिकट और चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की उठी मांग

जिला ब्यूरो चीफ आरिफ



शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर जोबट कांग्रेस कार्यालय से वाहन रैली निकाल कर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को किया नमन

लोकेशन जोबट

एंकर :‐ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की आज 117 वी जयंती मनाई जा रही हैं । इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव सुरपाल अजनार के नेतत्व में जोबट कांग्रेस कार्यालय से विशाल वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें सर्वप्रथम जोबट में आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने इस रैली का शुभारंभ जोबट से किया वही टंट्या भील की मूर्ति पर भी माल्यार्पण रैली निकली गई जहां देश भक्ति के गीतों के साथ चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे,भारत माता की जय के नारे कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए। इसी के साथ चन्द्रशेखर आजाद नगर में आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर सैकड़ों कार्यकर्ता जोबट से बाईक रैली के माध्यम से आजाद कुटिया पहुचे जहाँ पर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अप्रित कर चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए। वहीं जिला महासचिव ने आजाद को नमन कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर डाक टिकट और चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए को लेकर अपनी आवाज बुलंद की इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार, वरिष्ठ नेता आराम पटेल, नॉवेल काका रघु पण्डित, सरदारसिंह, अजनार, दिलीप बारिया, फ़िरोज़ भाई, आदिल शेख,आनंद शाह, हमीद भाई, विशाल अरोड़ा राजेश जैन, सहित स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


वाइट सूरपाल सिंह अजनार जिला महासचिव *अलिराजपुर से जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन की रिपोर्ट*