Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आंध्र प्रदेश में 25 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का गुप्तांग काट डाला. उसका पति चोरी-छिपे अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील देख रहा था, जिसके बाद गुस्से से बौखलाई दूसरी बीवी ने आपा खो दिया और पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य कोटा आनंद बाबू नाम के व्यक्ति को पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा जीजीएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि कटे हुए हिस्से पर टांके लगा दिए गए हैं, इसके बाद उसकी हालत स्थिर है.

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय आनंद बाबू की पहली शादी लगभग छह साल पहले हुई थी. उनके और उनकी पहली पत्नी के बीच कई बार झगड़े होने के कारण वे अलग हो गए थे. इसके बाद उसने 25 साल की वरम्मा के साथ 4 साल पहले शादी कर ली थी. ये दंपति मुप्पल्ला गांव में रहते हुए दिहाड़ी मजदूरी से अपना गुजारा करते हैं. शनिवार तड़के जब वरम्मा ने आनंद बाबू को पहली पत्नी के इंस्टाग्राम वीडियो देखते हुए देखा तो वह भड़क गई. इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी बीच पत्नी ने आपा खो दिया और उसने पति के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया.

इसके बाद आनंद बाबू जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा. उनके घर से शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और आनंद को गंभीर रूप से खून से लथपथ देखकर हैरान हो गए. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. विजयवाड़ा अस्पताल में आनंद के मामले को देखने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उनके गुप्तांग में गहरा घाव था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.