


शकील खान रिपोर्टर
मनावर से शकील खान ग्राम सेमल्दा , तहसील मनावर, जिला धार में गांव से पूर्व में पेरखड़ गांव की तरफ खेतों में जाने वाला रास्ता का निर्माण किया है जो पहली बारिश में ही उखड़ कर बह गया है। ग्रामीणों ने निर्माण के समय ही बताया था, नर्मदा घाटी विकास विभाग के SDO खरे को लेकिन उनकी बात नही मानी थी। ग्रामीणों ने बताया था यहां 2-3 गांव के खेतों का पानी आता है इसलिए यहां पानी निकासी के लिये पुलिया बनाने की बात कही थी जो आज सही साबित हुई है। NVDA की कार्य मे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। जिसके कारण तकलीफ किसानों को भुगतनी पड़ेगी। अब भी समय रहते जो रोड़ निर्माण में गलतियां की है उन्हें सुधार करना जरूरी है।यह रोड़ सरदार सरोवर जलाशय में डूब में आने वाले रास्तों का डूब से बाहर नया रास्ता बनाकर देना। यह ट्रिब्यूनल का फैसला और पुनर्वास नीति के तहत सरदार सरोवर परियोजना की डूब में आये रास्ते के बदले नया रास्ता निर्माण कर देना है उसी के तहत सेमल्दा से पेरखड़ की तरफ जाने वाले रास्ते का नया निर्माण कर देना पड़ा है। 2023 में ही बनाया है।सेमल्दा और पेरखड़ के 40-50 किसानों का रास्ता है। 2.5 किलोमीटर लंबाई है। रोड़ का कार्य अभी निर्माणाधीन है ।
SDO खरे और गजेंद्र सिंह मंडलोई से बजट की जानकारी मिलेगी। इस मौके पर उपस्थित थे रणवीरसिंह तोमर, भगवान मुकाती, राजाराम धनगर, कमल मालवीय, प्रवीण मालवीय, भगीरथ धनगर, जगदिश सिंह तोमर, अंबाराम धनगर,

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।