Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 57 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद।

भैंसदेही:-) भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भैंसदेही के द्वारा 57 बूथों पर धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने आदर्श पुरुष को याद किया एवं प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया भैंसदेही शहर के सांस्कृतिक भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रिषभदास सावरकर,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय तिवारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रमोद महाले, महामंत्री दिलीप घोरे,दिनेश पटेल,डॉक्टर अभिषेक मिसर, मारुति बारस्कर,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल,आईटी सेल प्रभारी शंकर राय, चंचल कनाठे, दिनेश कोसे,विक्की जैन अंकित राजूरकर,मौजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि भारत की अखंडता एवं सम्मान के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान देने वाले हमारे प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता एवं उनके विचारों रुपए पत्थरों से ही विश्वास के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन सही भारतीय जनता पार्टी की नींव बनी हुई है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने एक राष्ट्र एक विधान एक निशान को साका कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है आज प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्गदर्शन पर चलकर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान कर रहा है।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट