महेंद्र चौहान रिपोर्टर




पारा क्षेत्र में अब चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं क्योंकि आए दिन चोरी की घटनाएं घटने लगी है। पारा चौकी से मिली जानकारी अनुसार परसों रात को चार चोरों ने शेरू सिंह पिता नानसिंह चौहान निवासी नवापाड़ा के घर को रात के करीब 11:00 से 12:00 के दरमियान निशाना बनाया गनीमत यह रही कि उस रात्रि को नवापाड़ा गांव के लोग एकत्रित होकर आदिवासी संस्कृति का चलावनी का त्यौहार मना रहे थे। जिससे कि रात्रि में कुत्तों की भोकने की आवाज सुनकर नवापाड़ा गांव के लोग चौंकाने हो गए और नवापाड़ा के लोगो ने घेरा डालकर चोरी करने आए चार चोरों को पकड़ने की कोशिश की जिसमें से तीन चोर जो मोटरसाइकल लेकर आए थे वे भाग निकले और एक चोर जिसका नाम भरमा पिता रमेश निवासी छोटी ऊती (उदयगढ़) को गांव वालो ने पकड़ लिया।जो तीन भाग निकले उनका नाम हतरिया अम्लियार, हरम वसुनिया, सुनील भूरिया, तीनो बड़ी ऊती के बताए जा रहे हैं। भरमा पिता रमेश को बकरी लेकर भागते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पारा पुलिस चौकी पर फोन करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह जानकारी पारा चौकी बीट प्रभारी एएसआई शिवकुमार शर्मा द्वारा दी गई ।
पारा से महेंद्र चौहान की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है