

परासिया /सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे सोना पिपरी मार्ग में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने सामने से ठोस मार दिया जिसमें बस में बैठे 6 यात्री घायल हो गए दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासिया में लाया गया जिसमें 1 घायल इलाज के लिए निजी अस्पताल में चला गया दूसरा घायल हिरदागढ़ निवासी 60 वर्षीय गोपाल चौकसे को फिर एवं चेहरे पे चोट आने पर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया अन्य चार यात्रियों को मामूली चोटे लगी है जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से यात्रियों से भरी बस क्रमांक mp13TI 1567 दमुआ जा रहा थी वही परासिया से ट्रक क्रमांक mp17HH4446 छिंदवाड़ा जा रहा था कि सोना पिपरि में आमने सामने से टक्कर होने के बाद ट्रक पलट गया जिसमें कंडक्टर एवं ड्राइवर को मामूली चोटें आई वही बस के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को चोट लगी पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज किया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है