शकील खान रिपोर्टर


सिविल अस्पताल मनावर मैं अति गंभीर एनीमिक गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को रक्त चढ़ाने के लिए सुविधा उपलब्ध है दस्तक अभियान के दौरान पाए जाने वाले गंभीर एनीमिक बच्चों को एनीमिया से बचाव के लिए प्रतिदिन रक्त चढ़ाया जा रहा है आज दिनांक 25 जुलाई 2023 को भी एक बच्चे को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार मुवेल की उपस्थिति में रक्त चढ़ाया गया तथा माता-पिता से काउंसलिंग की गई की बच्चे का नियमित ध्यान रखें तथा इसे फालो अप के लिए अवश्य लेकर आवे ताकि बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके इसके अलावा बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दस्तक अभियान में जो बच्चे एवं गर्भवती माताएं गंभीर एनीमिक मिल रहे हैं उनको तुरंत सिविल अस्पताल मनावर रेफर करें ताकि रक्त चढ़ाया जा सके इस अवसर पर डॉक्टर सुनील देसाई श्रीमती निंद्रा मिश्रा कुसुमलता पाटीदार लैब टेक्नीशियन हुकुम रावत आदि उपस्थित थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया