
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार
कर डाला. इसके बाद गांव ले जाकर अपना निवाला बनाया. मछुआरों द्वारा डॉल्फिन को ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है. इसके आधार पर वन विभाग ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत, संजय, दीवान, गेदलाल और बाबाजी यमुना नदी के किनारे मछली का शिकार कर रहे थे. इस दौरान
उन्होंने डॉल्फिन (Dolphin) का शिकार किया और गांव ले जाकर अपना निवाला बना डाला. हालांकि, इससे पहले किसी व्यक्ति ने डॉल्फिन को ले जाते हुए वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है