Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जिले के बिहलरी गांव के पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त ने 5 हज़ार की रिश्वत जैसे ही ट्रैप किया, वह घूस के नोट मुंह में रख कर चबा गया. तमाम कोशिश के बाद भी पटवारी ने रुपए मुंह से नहीं निकाले. इस पटवारी को अधिकारी तुरंत कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी कमलकांत उईके ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शिकायतकर्ता चंदन सिंह लोधी ने शिकायत की थी कि उनके दादा की जमीन के सीमांकन के नाम पर बिहलरी हलका पटवारी गजेंद्र सिंह 5000 रुपए मांग रहा है. अफसरों ने शिकायतकर्ता के हाथ पटवारी गजेंद्र के प्राइवेट ऑफिस में रिश्वत के पैसे दिलवाए.

पटवारी शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी को जैसे ही पैसे दिए गए, उसके तत्काल बाद ही लोकायुक्त टीम पटवारी को अरेस्ट करने उसके ऑफिस पहुंच गई. तभी अधिकारियों को देखते ही पटवारी गजेंद्र सिंह ने पूरे पैसे अपने मुंह में रख लिए और चबाने लगा. लोकयुक्त की टीम ने बताया की पटवारी के पैसे चबाते ही उसे तुरंत कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके मुंह से डॉक्टरों द्वारा पैसे रिकवर कराने की कोशिश की जा रही है.

पटवारी के खिलाफ मामला दर्जबहरहाल लोकायुक्त टीम ने प्रकरण दर्ज करते हुए बाकी के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. हालांकि इस घटना के बाद हर जगह पटवारी के पैसे निगलने की ही चर्चा हो रही है. पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी द्वारा रिश्वत में लिए गए 500-500 के नोट चबाए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.