


संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर निर्माण म. प्र. के सागर जिले में सौ करोड़ की लागत से होने जा रहा है इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में समरसता यात्रा निकाली जा रही है जिसका शुभारंभ 25 जुलाई को मांडव से किया गया 11 अगस्त को यह यात्रा सागर पहुंचेगी। यात्रा के अंतर्गत 313 नदियों का जल व प्रत्यक स्थान से मिट्टी का एकत्रीकरण किया जाएगा 26 जुलाई की शाम यात्रा बालीपुर व मनावर पहुंची जिसमें समस्त हिंदू समाज , नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जनपद सदस्य श्रीमति रंजना वास्केल ने स्वागत किया।संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण के अंतर्गत पूरे प्रदेश में निकाली जा रही विधानसभा के भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश जी विजयवर्गीय, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत जी खरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ शुभारंभ अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीनाजी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोजजी सोमानी ,पुर्व केबिनेट मंत्री रंजना जी बघेल,जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल जी कन्नौज श्रीमती रंजना वास्केल जनपद सदस्य एवं सर्वसमाज व संतो के साथ शामिल होकर सभी मिलकर अंबिका आश्रम बालीपुर धाम मिलकर स्वागत किया गया
कपिल सोलंकी
जिला पंचायत सदस्य धार
क्षेत्र क्रमांक 23

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*