
पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
यहां एक कपल पर कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने का ऐसा शौक चढ़ा कि उन्होंने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया. कपल के पास पैसे नहीं थे और वो रील्स बनाने के लिए iPhone 14 खरीदना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बच्चे को बेच दिया. यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना जिले का है. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. 8 माह के बच्चे को बेचकर खरीदा iphone
पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे. पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा
गया. सोशल मीडिया पर भी लोग कपल पर गुस्सा दिखा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*