
पीलीभीत में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने कुल्हाड़ी से अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर के पांच हिस्से किए और एक-एक कर सभी को नहर में फेंक आई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिजनों ने अधेड़ के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब अधेड़ की पत्नी से पूछताछ की, तो उसने सबकुछ बता दिया। मामला जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का है।यहां गांव का 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार की सुबह से अपने घर से लापता था। उसके बेटे सोमपाल ने पिता के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को रामपाल की पत्नी दुलारों देवी पर शक हुआ, तो उसे डिटेन किया गया।
बकौल पुलिस, महिला ने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या कर दी है। उसने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उसने शव के पांच टुकड़े किए और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिव नगर के नजदीक बहने वाली निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया। पत्नी ने बताया कि उसने सोमवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि देर रात जब उसका पति सो गया, तब उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। एक ही वार में रामपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर खून से उसके कपड़े और बिस्तर बरामद कर लिए हैं। वहीं गोताखोरों की टीम को शव की तलाश के लिए लगाया गया है।
सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया है एक युवक के लापता होने के बाद जब युवक की पत्नी से पूछताछ की गई तो पत्नी ने हत्या की वारदात कबूली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है शव की खोजबीन नहर में कराई जा रही है। प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन