

शकील खान रिपोर्टर
मनावर निप्र, एमबीएल फाइट नाइट सीरीज इंदौर में संपन्न हुआ एमबीएल फाइट क्लब और एमबीएल मार्शल आर्ट्स एकेडमी के तहत एमबीएल फाइट नाइट सीरीज का आयोजन कर्नाटक विद्या निकेतन स्कूल के हाल में किया गया। इसमें बॉक्सिंग, किकबाक्सिंग और मुआथाई खेल के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मोहन सावले ने बताया कि बॉक्सिंग
सीनियर मुकाबले में मृणमय जोशी प्रथम स्थान, दीपक रविंद्रन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। यूथ बॉक्सिंग चैंपियन में *सौम्य खंडेलवाल* प्रथम रहे
सौम्य खंडेलवाल मनावर के व्यापारी और न्यूज़ नेशनल 81 के पत्रकार संजय खंडेलवाल के पुत्र हैं इनके प्रथम आने पर मनावर के धार जिले के सांसद छतरसिंह दरबार ने सौम्य खंडेलवाल को आशीर्वाद प्यार दुलार और गिफ्ट दिया वही उनके दादा ने उन्हें गले से लगा कर आशीर्वाद दिया सौम्य के यूथ बॉक्सिंग चैंपियन में सौम्य के प्रथम आने पर मनावर के सांसद प्रतिनिधि नारायण सोनी और मनोज खंडेलवाल हरीश खंडेलवाल मनावर के और भी गणमान्य नागरिकों ने सौम्य को आशीर्वाद दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की सौम्य के इस कंपटीशन में प्रथम आने पर उनके पिता संजय खंडेलवाल ने. व पत्रकार व प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल जी जैन ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी
वही कार्यक्रम में अन्य स्थान पर आने वाले यह उनके सहपाठी थे
आदिल तिर्की द्वितीय स्थान पर रहे।
महिला किकबॉक्सिंग मुकाबले में
दीपमाला मालवीय ने प्रथम एवं सिम्मी हार्डिया ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष किकबॉक्सिंग मुकाबले में आदर्श चौहान ने प्रथम व ग्लेन छबरिया दूसरे स्थान पर रहे। मुआथाई खेल में चैंपियन संदीप पाल प्रथम व हरेन्द्र ठाकर दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि शीतल मालवीय, अतिथि नीरज गौड़, हंसराज सिलावट, मुख्य निर्णायक मोहन सावले, रेफरी यश ठाकुर ने सम्मानित किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन