
परासिया / ग्राम सिरगौरी खुर्द उस समय पहुंच विहीन हो जाता है, जब वन क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली सड़क अतिवृष्टि के कारण फटती है ,और आवागमन बाधित हो जाता है। लगातार बारिश के कारण हनुमान मंदिर से मायावाडी पहुंच मार्ग के मध्य लगभग 400 मीटर सड़क अनुपयोगी हो गई है। यह सड़क हर बारिश में फटकर गहरी दरार में परिवर्तित हो जाती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित अधिकारी इसे हर वर्ष मरम्मत कर आवागमन के लिए सुलभ करते हैं। वन क्षेत्र लगी सड़क में भूस्खलन होने के कारण मिट्टी सड़क में आ जाती है और सड़क में आवागमन बाधित होता है इस मार्ग को सुनियोजित निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना से संबंधित अधिकारी ने अभी तक कोई तकनीकी कार्य योजना तैयार नहीं की है, जिससे इस मार्ग को स्थाई रूप से आवागमन के लिए तैयार किया जा सके। इस मार्ग से ग्रामीण परासिया मुख्यालय आवागमन करते हैं वही विद्यार्थी भी न्यूटन परासिया में अध्ययन करने पहुंचते हैं इस ग्राम में स्थित है स्कूल में शिक्षक गण भी आवागमन करते हैं ऐसी स्थिति में इस मार्ग को सुनियोजित तकनीकी मापदंडों को लेकर निर्माण किया जाना उचित होगा।। सरपंच का प्रयास -ग्राम पंचायत सिरगोरी खुर्द की सरपंच श्रीमती चित्रा डेहरिया ने उक्त सड़क की समस्या को लेकर जनपद उपाध्यक्ष जमील खान को अवगत कराया था, जिस पर उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इंजीनियर को सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत के लिए निर्देश दिए थे, निरीक्षण करने के बाद इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, इस सड़क की हर वर्ष मरम्मत की आवश्यकता ना पड़े इसलिए इस सड़क का स्थाई निर्माण कर आवागमन के लिए उपयोगी बनाने की जरूरत है। सरपंच चित्रा डेहरिया कहती है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंधित अधिकारी इस मार्ग का निरीक्षण कर स्थाई समाधान निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*