

*लोकेशन अजयगढ़**
रिपोर्टर – विवेक तिवारी
*जेसीबी की मदद से युवक को निकाला बाहर*
*अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित*
अजयगढ:- जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे तेज रफ्तार डम्फर लोगो के लिए मौत की वजह बनते जा रहे है कुछ ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहाँ एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया हादसा कितना दर्दनाक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डम्फर में फसे युवक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बनहरी से अजयगढ की ओर जा रहे डम्फर ने बाइक सवार युवक परमेश्वर दीन बंसल पिता रामकृपाल बंसल उम्र 30 जो ग्राम धवारी में नाली की साफ सफाई के लिये मजदूर लेने के लिए जा रहा था उसे कुंवरपुर तिगैला से पहले नई कालोनी के पास बुरी तरह रौंद दिया जो डम्फर में बुरी तरह फस गया जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ लाया गया जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया।इसके उपरांत पुलिस के द्वारा पंचनामा बना मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।घटना की जानकारी लगते ही पूरे ग्राम में गम का माहौल निर्मित है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।….



More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*