शकील खान रिपोर्टर


*आवेदक* -अफसर खाननिवासी धर्मपुरी जिला धार
*आरोपी क्र.1*_ रवि मुवेल सीईओ जनपद पंचायत पाटी ज़िला बड़वानी
*आरोपी क्र.2*_ संतोष चंदेल सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जनपद पंचायत पाटी ज़िला बड़वानी
*विवरण* : आवेदक के अनुसार वह जनपद पंचायत पाटी से ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ )के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं ।सेवानिवृत्ति का फाइनल जीपीएफ आहरित करने के लिए सीईओ मुवेल द्वारा ₹30000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक इंदौर कार्यालय में की गई थी शिक़ायत का सत्यापन कराया गया जिसमें अनावेदक द्वारा रिश्वत राशि संतोष चंदेल बाबू को देने का कहा गया ,आज दिनांक 28.07.2023 को ₹15000 रिश्वत लेते हुए आरोपी संतोष चंदेल को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय के कैंटीन में रंगे हाथ ट्रैप किया गया ।रिश्वत राशि संतोष चंदेल की पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई ।बाद में रिश्वत राशि संतोष चंदेल द्वारा सीईओ रवि मूवेल को दे दी गई उसे भी रंगे हाथ ट्रैप किया गया,दोनों के विरुद्ध धारा 7 भ्रा. नि. अधि.तथा 120 (B) IPC के तहत कार्यवाही अभी जारी है ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*