वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांकर ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर किया जनसंपर्क
भिण्ड / मेहगांव । विधानसभा मेहगांव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित राजीव कांकर ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अपनों के सुख दुःख में शामिल होकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को चलाते हुए आमजन को या मौजूदा सरकार की लोक रविरोधी नीतियों से अवगत करवाया गया। श्री कांकर ने कहा कि मौजूदा भाजपा गुरू सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर व्यक्ति त्रस्त है और इस सरकार से निजात पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि नयों की सरकार की लोक विरोधी नीतियों के चलते महंगाई अपने चरम सीमा पर है। खाद्य पदार्थ, टमाटर, दाल, सब्जी आदि आमजन की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। सभी क्षेत्रवासियों को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद फा होने वाले परिवर्तनों के बारे में भी बताया मुख्य रूप से किसानों की बदहाली के अंत और खुशहाली की शुरुआत गत हवान दुआ का आश्वासन देते हुए बताया कि प्रदेश में 4 महीने बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार कृषक न्याय योजना लेकर आएगी। यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों की खुशहाली की गारंटी है। योजना के अंतर्गत किसानों का 5 हॉर्स पावर का बिल माफ होगा. बिजली का बकाया माफ होगा, किसानों का कर्जा माफ होगा, आंदोलनों के मुक़दमे माफ होंगे, 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ होने के साथ ही अनेकों योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है