
जानकारी के मुताबिक, 2016 में आसोपुर निवासी बृजनंदन राय और पियरिया देवी का बेटा बिहारी राय अचानक से घर से लापता हो गया था. माता-पिता ने अपने बेटे को काफी ढूंढा. लेकिन वो उन्हें कहीं नहीं मिला. उसके बाद पिता ने अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर ओझा और पंडितों की बात मानकर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया.
लेकिन 7 वर्ष के बाद इनकी आंखें एक बार फिर से चमक उठी हैं. जब उनका बेटा बिहारी राय दिल्ली की एक संस्था और लखनीबीघा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न के माध्यम से घर वापस लौट आया. बिहारी के घर लौटते ही पिता और माता की आंखों में बेटे की लौटने के खुशी साफ झलकती दिखी. उन्होंने उसे देखते ही सीने से लगा दिया. पिता बृजनंदन राय ने कहना है कि बेटे के गायब होने के बाद उन्हें कई बार सपनों में वह दिखता था. एक बार सपने में बेटे ने खुद ही कहा था कि वह जिंदा है. जिसके बाद उन्होंने ओझा को ये बात बताई. ओझा ने कहा कि तुम्हारे बेटे की मौत हो गई है. अब उसकी आत्मा तुम्हें परेशान कर रही है. इसे भगाना होगा. जिसके लिए एक पुतले को ही तुम्हें अपना बेटा मानकर उसका अंतिम संस्कार करना होगा.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है