


रिपोर्टर राजू देवड़ा
विओ:–” विश्वस्य गौ मातरम ” के तहत विश्व की माता गौमाता मान कर गोकुलधाम गौशाला समिति के पदाधिकारियो एवम सदस्यो द्वारा आज मनावर मे स्नान दान व्रत पूर्णिमा ,बाल गंगाधर तिलक के पुण्यतिथि होने के कारण गोकुलधाम का” गौ रथ ” मालवी चौपाटी ,नेहरू पार्क के पिछे प्रवेश किया। गेहूं, आटा, चावल, रोटी, दाल, सब्जी, खल,काकडे, फल एवम अन्य खाद्य सामग्री मांगी गई। गायों के लिए चारे के लिए राशि की भी मांग की गई। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी शास्त्रो मे बताया है कि अपनी कमाई का कुछ अंश का भाग गौशाला में जरूर दान देना चाहिए जिससे हमारा भविष्य उज्जवल बने और हमें किसी भी कार्य में तकलीफ न हो।इस कार्यक्रम मे लक्ष्मण मुकाती ,अध्यापक जगदीश पाटीदार ,लोकेश पाटीदार, विकास शर्मा, अजय पाटीदार मनीष चत्तर सपत्निक, मोतीलाल ,संदीप अन्य सदस्यगण ने अपनी सेवा दी।उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी एवम उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने दी।
राजू देवरा बालीपुर धाम की खास खबर

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*