Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर विधानसभा में 9 अगस्त का साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत गणपुर चौकड़ी से सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लालसिंह बर्मन के नेतृत्व में वाहन रैली गणपुर से होते हुए सिरसी देवगढ़ साततलाई बीजाबयडी होते हुवे करौली पहुंची हजारों की संख्या में युवा माता बहने सभी उपस्थित रहे करौली टंट्या भील चौक पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी लाल सिंह बर्मन ने अपनी बात रखते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि महिलाओं को हथियार का लाइसेंस दे दो ताकि दूसरी बार मणिपुर में जो घटना घटित हुई इस प्रकार की घटना किसी के साथ ना घटे मध्यप्रदेश में हो रहे आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर भी बरसे और सरकार को चेतावनी दी की यदि इसी प्रकार से आदिवासियों पर अत्याचार करते रहे तो यह आदिवासी आपको छोड़ेंगे नहीं आने वाले 2023 चुनाव में पूरी ताकत के साथ जयस बीजेपी कांग्रेस के 70 सालों के कार्यकाल को खत्म करने में पूर्ण भूमिका निभाएगी इस बार तीसरी शक्ति के रूप में उभरती हुई युवाओं की फौज तैयार है पोलिंग बूथ पर जाकर टीम तैयार की जा रही। जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा किसान मजदूर व आम जनता से चर्चा कर आंदोलन की तारीख तय की जाएगी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विकाश बर्मन ने दिया व आभार देवा भाभर ने माना। उपस्थित कैलाश राणा टीकम बघेल पूर्व सरपंच प्रदीप वास्केल आकाश चौहन देवगढ़ रोहित बघेल साततलाई बीजाबायडी सरपंच मधु मेड़ा सेमलदा सरपंच एक्कलबारा सरपंच साततलाई सरपंच गणपुर सरपंच व अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।