


*कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को दस शून्य से चित किया*
परासिया। उमरेठ की षिवानी पवार ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में धूम मचा दी। षिवानी ने कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को पचास किलोवर्ग कुष्ती में दस शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीता। आज षिवानी कनाडा से गोल्ड मैडल जीतकर भोपाल लौट आई।
कनाडा के विनिपेग में 28 जुलाई से वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रारंभ हुए है। मध्यप्रदेष की षिवानी पवार ने इंडियन रेसलर के तौर पर इसमें भाग लिया। उमरेठ के खेत खलिहानों से निकली इस बेटी विदेष की धरती पर कालंबिया और कनाडा की पहलवानों को अपने विरुद्ध एक भी प्वाइंट हासिल नहीं करने दिया। दोनो कुष्ती षिवानी ने दस शून्य के अंतर से जीती। फस्ट बाउट में षिवानी को बाय मिला। दूसरे बाउट में षिवानी ने कोलंबिया की पहलवान को सेमीफाईनल में दस शून्य से पराजित किया। फाईनल बाउट में कनाडा की पहलवान को षिवानी ने दस शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीत लिया। पोडियम पर मैडल पहनकर षिवानी ने तिरंगा लहराया। गौरतलब है कि बीते वर्ष षिवानी ने सर्बिया में रजत पदक जीता था। गोल्डन गर्ल षिवानी पवार की उपलब्धियां इस क्षेत्र में महिला पहलवानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। बडी संख्या में महिला पहलवान छाबडी के अखाडे में तैयार हो रही है। षिवानी के स्थानीय कोच कलसराम मर्सकोले ने इस गोल्ड उपलब्धि के लिए षिवानी को बधाई दी है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन