Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


भाजपा कार्यकर्ताओं ने विख्यात कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती मनाई
भिंड : राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त हिंदी खड़ बोली के महत्वपूर्ण और प्रसिद्धि कवि थे। उनकी कला और राष्ट्र प्रेम के कारण उन्हें राष्ट्र कवि का दर्जा प्राप्त है। उनकी कविताओं की विशेष बात ये भी थी वे खड़ी बोली में लिखने वाले पहले कवि थे जिसकी वजह से कवियों में उनका एक अलग स्थान रहा।
एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं ने स्वतंत्रा में बहुत बड़ा योगदान दिया है उनका देश के प्रति इसी अपार प्रेम के कारण उनके जन्म दिवस को राष्ट्र कवि दिवस के रूप मनाया जाता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह राजावत,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत एवं अवनीश त्रिपाठी, भूपेंद्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।