Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



पटपड़ा – ग्राम पंचायत पटपड़ा के माध्यमिक शाला पटपड़ा में पदस्थ प्रधान पाठक वीरप्रसाद परतेती के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला पटपड़ा में किया गया। इस दौरान संकुल केंद्र कुण्डाली कला के संकुल प्राचार्य आर.आर.बघेल, जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बीआरसी अनूप कैचे, बीएससी जयराम सिंह,संकुल केंद्र कुण्डाली कलां के शिक्षक अजय केकतपुरे,भानु गुमास्ता, संकुल केंद्र न्यूटन के प्राचार्य अजय शर्मा,राज्य शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष किरण शर्माजन शिक्षक एजाज खान की उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम मां सरस्वती के पूजन अर्चन से आरंभ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित समस्त शिक्षकों के द्वारा जिनमें संकुल एवं जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों ने वीर प्रसाद परतेती जी का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह,फूल मालाएं सहित तिलक वंदन कर आगामी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान संकुल केंद्र कुंडाली कला के प्राचार्य द्वारा परतेती जी के सेवानिवृत्ति पर उन्हें आगामी जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गई.। जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बीआरसी अनूप कैचे के द्वारा परतेती जी के सामाजिक कार्यों का दायित्व एवं पारिवारिक कार्य में संलग्न रहने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक अजय केकतपुरे के द्वारा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे समस्त कार्यों का विवरण दिया गया। कार्यक्रम में समापन के दौरान संस्था की विशाल बेलवंशी,कुन्दा लाखे संगीता टॉडेकर एवं शिक्षक बलराम चंद्रवंशी के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथि एवं शिक्षकों का आभार प्रदर्शन किया गया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के शालाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।