स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि-“ठान लो तो रेगिस्तान को भी मरू भूमि बना सकते हो तुम मनुष्य हो क्या नहीं कर सकते है
।” भिंड जिले में समर्पित मन से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने कल ग्वालियर चंबल-संभाग की ऐतिहासिक गढ़ी इन्दुर्खी (रौन) पर पौधारोपण किया। रामराज पुरोहित ने बताया कि इस गढ़ी का ऐतिहासिक महत्व भी है यहां के राजा भगवंत गौर जनहितैषी प्रतापी राजा हुए थे जिन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी का तन-मन-धन से सहयोग किया था,यहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी ने इस गढ़ी पर विराजमान माँ सिंह:भवानी मैया की पूजा अर्चना की थी। रामराज पुरोहित ने बताया कि इस गढ़ी पर मिट्टी का कटाव हो रहा है यदि गढ़ी के चारों और पौधे लग जाएं तो गढ़ी भी सुरक्षित रहेगी और सुंदर भी दिखेंगी और इस गढ़ी को भविष्य में पर्यटक स्थल भी बनाया जा सकता है।इस पुनीत कार्य में विजय दास बाबा,राजबल जी वारेट, प्रेमदास बाबा,अखिलेशसीरौठिया,राजकुमार जी,नीरज बाथम, सबसुख जी आदि महानुभाव उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है