Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राज्यमंत्री आयुष जल संसाधन स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय श्री रामकिशोर कावरे जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल मैहर पहुंच मार्ग बदेरा बस स्टैंड में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ अखिल भारतीय रजक महासंघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।


राज्यमंत्री आयुष जल संसाधन स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय श्री रामकिशोर कावरे जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल मैहर पहुंच मार्ग बदेरा बस स्टैंड में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ अखिल भारतीय रजक महासंघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

मैहर- बदेरा आज दिनांक 11 जून 2021 को मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री आयुष, जल संसाधन, स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय श्री रामकिशोर (नानो भैया) कावरे जी का बदेरा मैहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश जिला सचिव सतना राजेंद्र रजक के नेतृत्व में रजक समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माननीय रामकिशोर कावरे मंत्री जी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया। मध्यप्रदेश में रजक समाज को कुछ जिलों में SC वर्ग में है बांकि के जिलों में रजक समाज पिछड़ावर्ग(OBC)की श्रेणी में आते हैं। (जातीय) एक ही पेशे का कार्य करते हुए भी बांकि के जिले में पिछड़ावर्ग में रखा गया है। एक देश, दो विधान, दो निशान के तर्ज पर। रजक समाज को दो प्रकार की श्रेणी पर मध्यप्रदेश में रखा गया है। जो कि बांकि जिलों में रजक समाज सरकार के जनहितार्थ योजनाओं से वांछित है। साथ ही रजक समाज का एक साथी भाई SCवर्ग से आता है, तो वहीं पड़ोसी गांव का दूसरा भाई पिछड़ा वर्ग का कहलाता है हमारे समाज के साथ दोहरा भेदभाव है। यह ज्ञापन अखिल भारतीय रजक महासंघ रजक सतना के जिला सचिव राजेंद्र रजक के नेतृत्व में माननीय मंत्री जी को सौंपा गया जिसमें क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय साथी उपस्थित रहे। मुख्य रुप से अशोक रजक, राजेश रजक, रामदास रजक तीरथ रजक रामचरण रजक भूखन रजक कोदूलाल रजक कताहुर रजक, मोहन रजक संतोष रजक बद्री रजक चंद्रभान रजक छोटे लाल रजक, रामेश्वर रजक रामदीन रजक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

🎤🎤💥मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट ✍️✍️