Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अ़वस्थी ने गंभीर अपराध घटना घटित करने वाले बदमाशों को लगातार धरपकड कर पुलिस टीम बनाकर दबिश देकर गिरफतार किया जावे । इसी के परिपालन मे थाना आष्टा पुलिस के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के निर्देशन मे दिनांक 4.8.23 को अडीबाजी के एक अपराध के आरेापी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 4.8.23 को फरियादी सुशील पिता स्व0 श्री मदनसिंह मेवाडा निवासी भीमपुरा के द्वारा आरोपी राजेश मेवाडा के विरूद्ध अडीबाजी की रिपोर्ट लेख कराई थी जिस पर थाना आष्टा पर अपराध क्रमांक 426/23 धारा 294, 323, 327, 506 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था । उक्त अपराध के आरोपी को पुलिस द्वारा विश्वसनीय मुखबिर तंत्र सक्रीय कर आज दिनांक 6.8.23 को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है । आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, सहायक उप निरीक्षक श्री विजय सिंह, आरक्षक शेलेन्द्र, आरक्षक राहुल की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।