Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कटनी शासकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग व कटनी के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर, टीम KDA ने भोपाल जाकर मध्यप्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वास सारंग जी को सौंपा ज्ञापन*

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



पिछले दिनों कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन टीम द्वारा कटनी की सबसे बहुप्रतीक्षित माँग कटनी शासकीय मेडिकल कॉलेज को लेकर भोपाल का दौरा किया गया, जहाँ माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के C 12, 74 बंगले स्थित उनके निवास जाकर, कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग का मुद्दा उठाया व ज्ञापन सौंपा, साथ ही टीम KDA सदस्यों द्वारा कटनी के साथ लगातार हो रहे भेदभाव पूर्ण बर्ताव पर भी चर्चा की! कटनी के मेडिकल कॉलेज की मांग को 101% जायज मांग बताया व दशकों पहले ही मेडिकल कॉलेज खुल जाने की आवश्यकता थी, आसपास के 5 जिलों के लाखों लोगों की निर्भरता वाला सम्पन्न जिला होने के बावजूद कटनी में देर होना, चिंतित करता है।
कटनी विकास संघ टीम ने मंत्री जी को बताया कि जबकि सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना जैसे 50-50 किलोमीटर की दूरी व बुधनी, दमोह, सिवनी, दतिया, छतरपुर जैसे छोटे छोटे जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, ऐसे में कटनी में कटनी मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि चिन्हित होने के बाद कोई कार्य नही हुआ है, क्या कटनी जिला आपसे मेडिकल कॉलेज की उम्मीद कर या न करें? हम अपेक्षा रखे या उपेक्षित ही रहेंगे, जिसके बाद कटनी डिवेलपमेंट एसोसिएशन सदस्यों ने मंत्री जी को शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा , जिसके बाद मंत्री जी ने टीम सदस्यों को बड़ा आश्वासन देते हुए हुए कहाँ कि आपकीं माँग जल्द पूरी होने वाली है व आदरणीय मंत्री जी ने हास्य लहजे में KDA टीम की “कटनी मांगे मेडिकल कॉलेज माँग वाली T SHIRT” की भी माँग की, जो सभी सदस्य पहनकर गए थे और टीम ने कटनी पहुचने के बाद नई T SHIRT कूरियर करने का वादा किया।
वर्तमान भोपाल दौरे के बाद, एक बार फिर चुनाव पूर्व कटनी में मेडिकल कॉलेज की आशा की किरण को , KDA टीम ने जगा दिया है, और कटनी मेडिकल कॉलेज की घोषणा चुनाव पूर्व करवाने का लक्ष्य रखा है, जिसको लेकर टीम ने मंत्री जी मुलाकात की है, आगे आने वाले दिनों में कटनी डिवेलपमेंट एसोसिएशन द्वारा मुहिम को और भी तेजी दी जाएगी।
कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से आदित्य वर्मा, कृष्णा सागर, राहुल सैनी भदोलिया, रोहित पाण्डेय, राकेश पाखरानी, नफासत खान नफी, सोनू तिवारी, शिवम कुमार, रवि रजक, अध्यक्ष सुयश पुरवार, शंकर साधवानी, अमर राजपालानी, मनोज प्यासी, मोहित सेधिया, नीतेश जैन, व अन्य साथी सदस्य उपस्थित रहे।