
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बहोरीबंद तहसील के बचैया और कुआं में राजस्व निरीक्षक मंडल के गठन हेतु की गई घोषणा पर अमल करने संबंधी प्रस्ताव कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने आयुक्त भू- अभिलेख ग्वालियर को प्रेषित किया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त भू अभिलेख को भेजें प्रस्ताव में तहसीलदार बहोरीबंद का अभिमत प्रस्ताव, नक्शा तथा हल्कावार ग्रामों का क्षेत्रफल और जनसंख्या भी भेजा है ।
कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में उल्लेखित किया गया है कि मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता के नवीन संशोधनों के तहत नवीन सर्किल राजस्व निरीक्षक मंडल के गठन का अधिकार आयुक्त भू -अभिलेख ग्वालियर को प्रदत्त किया गया है।इस संबंध में तहसीलदार बहोरीबंद से प्रस्ताव प्राप्त किया गया ।जिसके अनुसार तहसील बहोरीबंद के अंतर्गत वर्तमान में राजस्व निरीक्षक मंडल बहोरीबंद के अंतर्गत शामिल कुल 85 ग्रामों के कुल 32 पटवारी हल्कों में से कुल 8 पटवारी हल्के जिनमें 22 गांव शामिल हैं, को मिलाकर बचैया सर्किल और कुल 7 पटवारी हल्का के 14 गांवों को मिलाकर कुआं राजस्व निरीक्षक सर्किल के निर्माण हेतु प्रस्ताव आयुक्त भू-अभिलेख को प्रेषित किया गया है।

More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’