
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’