
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी। प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर ,योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का 12 अगस्त की शाम 7:30 बजे कार द्वारा सागर से कटनी आगमन होगा ।प्रभारी मंत्री श्री देवडा यहां रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे ।श्री देवड़ा 13 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे ।इसके बाद दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तदुपरांत शाम 4:00 बजे कटनी से वाया जबलपुर -तेंदूखेड़ा -औबेदुल्लागंज होते हुए कर द्वारा सड़क मार्ग से भोपाल प्रस्थान करेंगे।

More Stories
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला